भरथना। बार एसोसिएशन भरथना की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में एक बैठक हुई। इस बैठक में एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। महामंत्री राकेश चौहान के प्रस्ताव पर यह कमेटी गठित हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। रामपाल सिंह राठौर, सुभाष चंद्र यादव, रामकुमार यादव रम्मू और राघवेंद्र श्रीवास्तव सदस्य नामित हुए। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। (संवाद)