फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लावारिस में भर्ती बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। कस्बे की कांशीराम कॉलोनी निवासी आसाराम बापू (70) की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में बेटी और दामाद ने शव प्राप्त कर अंतिम संस्कार की तैयारी की। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि आसाराम की 17 अक्तूबर को तबीयत खराब हो गई थी। इस पर पड़ोसियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह लावारिस में भर्ती थे, उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। आसाराम करीब 25 वर्ष पहले कस्बा दिबियापुर में रहते थे। वर्तमान में वह इकदिल की कांशीराम कॉलोनी में अकेले रह रहे थे। आसाराम अपनी बेटी अनुपम की शादी कर चुके थे। बेटी और दामाद से संपर्क किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें