फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: उम्रकैद की सजा काट रहे वृद्ध उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह इलाज के दौरान उम्रकैद की सजा काट रहे वृद्ध बंदी लखन सिंह (84) की मौत हो गई। लखन सिंह औरैया के पड़रिया गांव का निवासी था। साल 1983 से हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, लखन सिंह को 10 अक्तूबर 1983 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह पिछले लंबे समय से इटावा की जेल में निरुद्ध था। जुलाई 2023 से केंद्रीय कारागार महोला में सजा काट रहा था। बुधवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वह इटावा जिले के लिए चल दिए थे। वहीं, जिला जेल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें