फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मलाजनी के पास इटावा की ओर से मोपेड पर सवार होकर जा रहे एक वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना आयाना करके का पुरबा निवासी मान सिंह (73) अपनी पुत्री को रक्षाबंधन पर्व का सामान देने कस्बा के मलाजनी गांव जा रहे थे। सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे इटावा की ओर से आते समय किसी वाहन ने उनकी मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी और कुचलकर निकल गया।
वृद्ध की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला।
लोगों की सूचना पहुंचे उपनिरीक्षक बनवारी लाल ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें