फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। नेशनल हाईवे स्थित मनियांमऊ गांव के पास सोमवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र के गांव जोधपुरा निवासी महेंद्र सिंह (60), पत्नी पुष्पा देवी (59) के साथ औरैया में बेटी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मनियांमऊ गांव के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें