फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जेईई मैंस में एकलव्य ने दिखाया हुनर

Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27:::एकलव्य प्रताप सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन


जेईई मेंस में एकलव्य ने दिखाया हुनर
इटावा। शहर के एक एकडेमी के संचालक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच राहुल तोमर के पुत्र एकलव्य प्रताप सिंह तोमर ने जेईई मेंस में 99.75 परसेंटाइल पाया है। अब वह मई में होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
कक्षा 10 में केंद्रीय विद्यालय टॉप करने वाले एकलव्य प्रताप सिंह तोमर राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भी है। जो विद्यालय के लिए नेशनल में पदक विजेता भी रहे हैं। उनकी माता श्वेता चंदेल सरकारी शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकलव्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, नाना-नानी व गुरुजनों को दिया। एकलव्य ने बताया कि कोरोना के दौरान जो उन्हें समय मिला वह बेसिक को मजबूत करने में बहुत मददगार साबित हुआ। अब वह अगले लक्ष्य जेईई एडवांस के लिए प्रयासरत हैं। एकलव्य बताते हैं कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोबाइल का कम इस्तेमाल करते है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें