फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर : मगध एक्सप्रेस 11 और इंटरसिटी नौ घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जबरदस्त ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे से ट्रेनों और बसों की चाल बिगड़ी चल रही है। सोमवार को भी ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को भी पांच घंटे देर से आई। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। ठंड के कारण रोडवेज को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, मगध एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे, एमसीटीएम सूबेदारगंज एक्सप्रेस 12 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस भी कई घंटे देरी से आईं। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आईं। कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं।
कोहरे की वजह से रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग रहा है। स्टैंड परिसर से लेकर बाहर सड़क और तिराहा तक पर चालक और परिचालक सवारियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन यात्री नहीं मिल रहे हैं। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे से घना कोहरा पड़ना शुरू हुआ। इस कारण भी चालकों को बस ले जाने में समस्या हुई। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि 16 जनवरी से शादी समारोह का दौर शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों की कमी दूर होगी। अभी कोहरे की वजह से रात की बसों को ढावा अथवा टोल पर रोकना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रातभर कोहरे में रेंगे वाहन
बकेवर। सोमवार को कोहरा छाए रहने से सड़कों और हाईवे पर लोगों की आवाजाही कम रही। हाईवे, भरथना-चकरनगर राज्यमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय चालक हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचाव के लिए गांवों व कस्बों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लखना और बकेवर नगर के मुख्य चौराहों पर लोग अलाव सेंकते रहे। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें