(फोटो संख्या 25) वार्ता करते दक्षिणांचल विद्युत वितरण मंडल के एमडी अमित किशोर। संवाद हाईलाइन लॉस क्षेत्रों में रात में की जाएगी कॉबिंग क्रासर - बिजली चोरी अभियान में लिया जाएगा विजिलेंस का सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जनपद में बिजली चोरी रोकने व हाई लाइन लॉस क्षेत्रों में रात में कॉबिंग की जाएगी। अवैध रूप से एसी व इंडस्ट्री चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी रोकने में विजिलेंस का सहयोग लिया जाएगा। बिजली चोरी के लिए बिजली मित्र लिंक पर जहां भी बिजली चोरी की जा रही है वहां की फोटो व वीडियो अपलोड कर दें, जगह का नाम और मोबाइल नंबर लिख दें। विजिलेंस और पावर कारपोरेशन की टीम कार्रवाई करेगी। कहा कि हर हाल में बिजली चोरी रोकने पर जोर दिया जाएगा।
यह बात दक्षिणांचल विद्युत वितरण मंडल के एमडी अमित किशोर ने शुक्रवार की शाम विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जिले भर के बिजली व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। बताया कि अभियान चलाकर जनपद में 1.10 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे। जिले में 1.48 करोड़ रुपये से विभागीय कार्य चल रहे हैं। साथ ही अतिरिक्त 4.10 करोड़ रुपये से बिजली संबंधी कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। बीहड़ी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पर कहा कि इसे संयुक्त टीम देखेगी। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, एसडीएम, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशाषी अभियंता, एसडीओ व जेई उपस्थित रहे।