ताखा। हर परिवार के लिए फैमिली आइडी जारी की जाएगी। तहसील सभागार में एसडीएम व बीडीओ ने राशन डीलरों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिनके पास राशन कार्ड है, वही उनकी आईडी होगी। जो राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं, उनको फैमिली आईडी जारी की जाएगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में इससे सहूलियत होगी। कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इसके लिए आवेदन कर सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वाले भी फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एक परिवार-एक पहचान के तहत जारी होने वाली फैमिली आईडी का प्रमुख उद्देश्य पात्रों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर बीडीओ ताखा सतीशचंद्र पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।