बसरेहर। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतों पर खनन विभाग ने बृहस्पतिवार रात कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे एक डंपर को पकड़कर सीज करा दिया। खनन अधिकारी ब्रजविहारी ने रात करीब डेढ़ बजे बसरेहर बाईपास स्थित बुलाकीपुरा मोड़ के पास डंपर पकड़ा। खनन विभाग ने वाहन पर करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार दोपहर एआरटीओ प्रदीप देशमणि ने भी वाहन की जांच की। इसमें टैक्स और परमिट नहीं मिला, जिस पर परिवहन विभाग ने भी जुर्माने की कार्रवाई की।(संवाद)