फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवैध मिट्टी खनन पर डंपर सीज, 25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 49 : खनन करने पर पकड़ा गया डंपर। संवाद
विज्ञापन

इटावा। थाना क्षेत्र के भदामई गांव में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते हुए एक डंपर को खनन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जांच में कोई वैध अनुमति न मिलने पर वाहन को सीज कर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भदामई गांव में एक प्लॉट पर डंपर से मिट्टी डाली जा रही थी। सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिट्टी के खनन और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। खनन अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डंपर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और वाहन को थाने में खड़ा करा दिया। पूछताछ में डंपर चालक ने बताया कि भरथना तहसील क्षेत्र में किसी सरकारी कार्य के लिए मिट्टी की खुदाई हो रही थी। वह वहीं से मिट्टी लेकर आ रहा था। हालांकि खनन विभाग के अधिकारियों ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि इस संबंध में विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें