गुरुवार की शाम पहर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट देखने कोमिली। इस वजह से देर शाम मौसम काफी सुहावना हो गया। हल्की बारिश होने से तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम के पूर्वानुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्की बदली छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मई में बढ़ते तापमान का यह हाल था कि 40 से लेकर 46 डिग्री तक जा पहुंचा था।
मौसम में आए बदलाव को हाल ही में निसर्ग तूफान की एक वजह बताया जा रहा है। बूंदाबांदी की वजह से कुछ देर तक सड़कों पर आवाजाही ठप्प रही।