इकदिल। थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास ट्रक में बेहोशी की हालत में पड़े दो युवकों को देख क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने ट्रक के अंदर पड़े दो युवकों को जहरखुरानी का शिकार होने का अनुमान लगाया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। होश में आने पर दोनों युवकों ने बताया कि वह फतेहपुर थाना थरियांव सीतापुर का गांव रामपुर के रहने वाला ट्रक चालक इन्द्रजीत सिंह पुत्र मनु सिंह व ग्राम पंचायत ठाकुरपुर के सरसावा के रहने वाले चालक पवन कुमार पुत्र शिव भजन बताया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों नशा करने से बेहोश हो गए थे। (संवाद)