फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विवाहिता की जलकर मौत, चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। नगला केशोराय में विवाहिता की जलने से मौत होने के मामले में चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगला केशोराय निवासी सूरज सिंह की पत्नी शिखा (21) शुक्रवार को घर पर गंभीर रूप से जली मिली थी। उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मृतका के पिता दिनेश कुमार निवासी चितायीन थाना किशनी जनपद मैनपुरी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुत्री शिखा की शादी 10 मई 2022 को सूरज सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराली डेढ़ लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने इसकी शिकायत भी की थी।
आरोप है कि शुक्रवार को पति सूरज, सास विनीता, ननद ज्योति, चचिया ससुर करू आदि ने उसके साथ मारपीट की और केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी। पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जसवंत नगर मुकेश सोलंकी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद और चचिया ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें