फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में तीन और डॉक्टर कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में तीन और डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन में छह डॉक्टरों के संक्रमित मिलने से स्टाफ के लोगों में खलबली है।
विज्ञापन

चार दिन पहले एक ग्रामीण भी संक्रमित मिल चुका है। इस तरह अब सैफई में संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। सीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि जनपद में सात केस सक्रिय हैं। कुल केस जनवरी से अब तक 2,176 हो चुके हैं। इनमें से चार की मौत हो चुकी है और 2,165 ठीक हो चुके हैं। हाल में मिले सात लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
उन्होंने कहा कि कोविड के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क का उपयोग करने के साथ ही दो गज दूरी के नियम को भी न भूलें। सभी समय से बूस्टर डोज भी लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें