फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करो या मरो’ का नारा देकर किसान फूंकेंगे विगुल

Sat, 05 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पंचायत में भाग लेते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : etawah
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन मासिक पंचायत कचहरी परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष हृदयराम यादव की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही किसानों की समस्याआें का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन



चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो किसान ‘करो या मरो’ का नारा देकर पूरे भारत में विगुल बजाएंगे और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।


ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे भारत में किसान कर्ज मुक्त हो। किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिले। किसान आयोग का गठन हो। किसानों को बिजली पानी मुफ्त हो।
विज्ञापन



कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिले। किसान पंचायत में बताया कि अगली किसान पंचायत 10 मार्च को जंतर मंतर पर होगी। इसमें इटावा से जिलाध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में करीब 500 किसान दिल्ली जंतर मंतर के लिए 9 मार्च को प्रस्थान करेंगे।


सभी किसान ट्रेन द्वारा निशुल्क यात्रा करेंगे। अगर किसानों को किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाई गई तो शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। किसान पंचायत में जिला उपाध्यक्ष सिपाहीराम यादव, जिला अध्यक्ष मैनपुरी हरीसिंह कुशवाह, प्रदेश संगठन मंत्री विपिन कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष विधूना हाकिम सिंह, प्रचार मंत्री प्रमोद बाथम, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सोनी, महासचिव उमेशचंद्र कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें