फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: क्षमता से अधिक छात्र होने पर डीएम ने सीज कराई स्कूली वैन

Wed, 08 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार केा जसवंतनगर चौराहा से हिंदू इंटर कॉलेज और रामलीला मैदान तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने के कारण मौके पर ही सीज करवा दिया। साथ ही रोड पर खड़ी बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक का चालान करवाकर सीज करवाया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पटाखे की दुकानों के लगाए जाने की व्यवस्था को परखा। एसडीएम को निर्देशित किया कि पटाखे की दुकानें रामलीला मैदान की जगह बुद्ध बाजार के स्थान पर लगाई जाए।अधिकारियों ने आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना । प्रतापपुरा गांव की महिलाओं ने शिकायती पत्र देकर गांव की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग पानी नहीं निकलने दे रहे है इससे आवागमन में परेशानी होती है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर पानी निकासी हेतु जांच कर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम दीपशिखा, सीओ अतुल प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें