फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीएम ने 46 बॉल में 64 रन बनाकर दिलाई जीत

Mon, 03 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को डीएम इलेवन और नुमाइश कार्यकारिणी की टीम के मध्य मैत्री मैच खेला गया। इसमें डीएम ने 46 गेंदों पर 64 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बेहतर प्रदर्शन पर सिटी मजिस्ट्रेट को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

डीएम इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए नुमाइश कार्यकारिणी की टीम को आमंत्रित किया। नुमाइश कार्यकारिणी की टीम ने 20 ओवर में 184 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव पाठक ने 50 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान डीएम अवनीश कुमार राय और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोंड ने बेहतर बल्लेबाजी की।
डीएम अवनीश कुमार राय नें 46 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 64 रन बनाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने 39 रनों का योगदान दिया। टीम को जीत दिलाई। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य एसडीएम रामदयाल, क्रिकेट कोच पुष्पेंद्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक डॉ. जियाउरहमान, कबड्डी प्रशिक्षक, मीतू सिंह, व्यवस्थापक महिपाल सिंह यादव ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। अंपायर की भूमिका अवनीश कुमार, शिवम कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें