फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 22 Feb 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल के लिए मंडी परिसर और स्ट्रांग रूम बनाए जाने वाले दुग्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यवस्थाएं परखीं। मंडी में नाले की सफाई कराने और वाहनों के खड़े होने की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बुधवार को डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मंडी समिति की व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ अमन त्रिपाठी को नाले की साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिह्नित की। सभी स्ट्रांग रूम को देखा एवं सफाई अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण के लिए दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की व्यवस्था का भी जायजा लिया। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, एआरटीओ ब्रजेश यादव, मंडी सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें