फोटो 8 : सीडीपीओ को जन्म प्रमाण पत्र सौंपते एसडीएम कुमार सत्यम जीत। संवाद
जसवंतनगर। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने छह वर्ष तक के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी जसवंतनगर को सौंपे, ताकि इन्हें बच्चों के अभिभावकों तक वितरित किया जा सके। एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने कहा कि सभी अभिभावक अपने छोटे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शीघ्र बनवा लें। जन्म प्रमाण पत्र होने से बच्चों को भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और अन्य सरकारी योजनाओं में पात्रता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। एसडीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी शकुंतला देवी को जन्म प्रमाण पत्र सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रमाण पत्रों को पूरी सावधानी के साथ संबंधित बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नेहा सचान, बीईओ गिरीश कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)