फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नामांकन पर शिवपाल और सदर विधायक में हुई नोकझोंक

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। क्रय विक्रय सहकारी संघ के चुनाव की शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले ही दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सदर विधायक सरिता भदौरिया ने एक-दूसरे पर नामांकन प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। करीब चार घंटे तक गल्ला मंडी परिसर में हंगामा हुआ। इसके बाद जिम्मेदारों ने उन्हें समझाया।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन गल्ला मंडी में गहमागहमी शुरू हो गई। दोपहर में कार्यकर्ताओं की शिकायत पर शिवपाल सिंह यादव बेटे आदित्य अंकुर यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव के साथ पहुंच गए। इसकी जानकारी पर सदर विधायक सरिता भदौरिया भी पहुंच गईं। दोनों नेेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सुबह से ही भाजपा सदस्य जिनको नामांकन नहीं करना है, अंदर बैठे हैं। वह सपा के लोगों को न पर्चा भरना दे रहे हैं और न ही उन्हें रसीद लेने दे रहे हैं। दो बजने के बाद भी पर्चा दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी बैठे हैं। उनके कहने पर भी सत्ताधारी दल के लोग नहीं मान रहे हैं। चुनाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में हो रहा था। इसे देखते हुए माहौल बनाया गया।
वहीं सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सपा पर आरोप लगाए। कहा कि संघ के नामांकन में शिवपाल सिंह यादव फर्जी पांच-छह लोगों के साथ जबरदस्ती घुस आए। उन सबकी ओर से कार्यकर्ताओं को धमकाकर भगा दिया गया। अपने लोगों का नामांकन करा दिया, जब तक उन्हें सूचना मिली तब तक फर्जी तरीके से पांच लोगों का नामांकन करा दिया गया था। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एडीएम जयप्रकाश, तहसीलदार राजकुमार, एसपी सिटी कपिल देव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


प्रपत्र गड़बड़ मिलने पर नामांकन किया जाएगा खारिज
डीएम अवनीश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की आपत्तियां ले ली गई हैं। अलग-अलग समझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया। कागजों में अगर किसी के गलतियां मिलती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिनके प्रपत्र चुनाव लड़ने योग्य नहीं होंगे उनका नामांकन खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें