फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पर्चे पर नहीं लिख रहे रोग और डॉक्टर का नाम, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा बकेवर में संचालित 50 शैया अस्पताल में मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पर्चा बनाते समय रोग व उपचार वाले चिकित्सक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इससे मरीज अस्पताल में भटकते रहते हैं। एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचने में पूरा समय बीत जाता है।
विज्ञापन

पर्चे पर रोग व चिकित्सक की कक्ष संख्या न लिखे होने पर बुखार के मरीज महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी संबंधी मरीज, बाल रोग विशेषज्ञ के पास तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में दो इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सक नियुक्त हैं। यह समस्या कुछ चिकित्सकों के नियमित न आने की वजह से व्याप्त है। कुछ चिकित्सक सप्ताह में दो या तीन दिन ही अस्पताल आते हैं, लेकिन ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध सीएमएस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पर्चे पर मरीजों के रोग से संबंधित चिकित्सकों की कक्ष संख्या लिखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सकों को नियमित आने के निर्देश दिए गए हैं। न आने वाले दो चिकित्सकों का वेतन रोका गया है। कुछ से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. वीरेंद्र भारती,सीएमएस, 50 शैया अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें