इटावा। पांच जनवरी को प्रकाशित होने वाले अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने वाले मतदाताओं को 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए कुछ दिन पहले दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से राज्यस्तरी ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि इसके लिए दृष्टिगत राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता 1.0 का आठ दिसंबर को शुभारंभ किया गया था। इस ऑनलाइन पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में 18-20 आयु वर्ग के युवा दिव्यांग मतदाता पुरस्कार के लिए सिर्फ वही पात्र होंगे जिनका नाम पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा।
जिला दिव्यांग अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर विजेताओं को आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 20 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in तथा सोशल मीडिया हेंडल्स (फेसबुक/ट्विटर/इंस्टाग्राम) पर उपलब्ध कराई जाएगी।