फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा गंदा पानी

Tue, 29 Aug 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। हविलिया गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों व लोगों के दरवाजे पर गंदा पानी भरने से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर के मजरा हविलिया में बने तालाब में बारिश के चलते ओवरफ्लो हो रहा है। इससे तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों तक आ गया है। तालाब के पानी की निकासी के लिए करीब दो सौ मीटर नाले का पंचायत की ओर से निर्माण कराया गया था। इससे गंदे पानी को गांव के बाहर निकाला जा सके, लेकिन नाले की सफाई नहीं होने से चोक हो रखा है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। गंदगी के कारण ग्रामीणों को गांव में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की व नाले की सफाई की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एडीओ पंचायत अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित सचिव से रिपोर्ट लेकर गांव तालाब के पानी की जलनिकासी का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें