फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भगौना पलटने से गर्म पानी में झुलसा दिव्यांग

Sun, 04 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। क्षेत्र के गांव मानिकपुर विशू में रविवार सुबह चूल्हे पर आलू उबालते समय भगौना पलटने से गर्म पानी ऊपर गिरने से दिव्यांग झुलस गया। गांव मानिकपुर विशू निवासी अवध नारायण का पुत्र दिव्यांग सुमित (20) चूल्हे के पास बैठा था। इसी दौरान आलू उबल रहे भगौना पलट जाने से गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गया। सुमित के छोटे भाई शिवम का आरोप है कि जिला अस्पताल से सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस चालक ने उन्हें सैफई ले जाने के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। शिवम ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक अक्सर मरीजों को सैफई की बजाय निजी अस्पताल ले जाने की सलाह देते हैं। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें