फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: कारोबारियों के चेहरे खिले, करीब 50 करोड़ की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिवाली पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। दो दिन की धनतेरस की वजह से लोगों ने रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में जमकर खरीदारी की। ऑटो मोबाइल, सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों के शोरूम पर भीड़ रही। 45 से 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

घर में शुभता लाने के लिए लोगों ने मिट्टी व चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। चांदी के सिक्के भी खरीदे।
मिट्टी की मूर्तियों के कारोबारी धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया इस बार कोलकाता के अलावा तमिलनाडु से भी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आईं हैं। ये आकर्षण का केंद्र हैं। उनके पास 400 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की मूर्तियां हैं बताया पिछले बार की अपेक्षा इस बार मूर्तियों पर तीन गुना महंगाई है।
मिट्टी का सादा दीया 20 रुपये, बड़ा दीया 20 रुपये प्रति पीस है। खील सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये में व गट्टा 80 रुपये में बिका।
उप्र व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि बाजार अच्छा चल रहा है। उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल उप्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित व महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा कि दो दिन की धनतेरस होने की वजह से अच्छा कारोबार हुआ। शनिवार की अपेक्षा रविवार को व्यापारी खुश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें