फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की आज से शुरू होगी सरकारी खरीद, 33 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धान की सरकारी खरीद आज से शुरू होगी। इसके लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है, जो पिछली बार की अपेक्षा तीन हजार एमटी अधिक है। अभी तक 170 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इस बार पीसीयू के 12, खाद्य विभाग व पीसीएफ के 10-10 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। इनमें नई मंडी इटावा, भरथना व जसवंतनगर में तीन- तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संकर धान का भाव 2040 रुपये और ग्रेड-ए धान का भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकारी खरीद 28 फरवरी 2023 तक होगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर मोटा धान खरीदा जाता है। जो किसान हाइब्रिड धान बेचना चाहते हैं, उन्होंने बीज जहां से खरीदा है, उसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉश मशीनें पहुंचा दी गईं हैं। बारदाना पर्याप्त मात्रा में है। धान की गुणवत्ता का मानक 17 प्रतिशत रखा गया है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद से पहले मंडियों में बंपर आवक
सरकारी खरीद शुरू होने से पहले जनपद की तीनों मंडियों में धान की बंपर आवक होने लगी है। रोजाना कई ट्रक धान खरीदा जा रहा है। धान की अलग-अलग किस्मों के कारण कीमत भी अलग-अलग हैं। इटावा और भरथना की मंडियों में 1509 किस्म के धान का भाव 2800 रुपये प्रति क्विंटल है। ताज का भाव 2300 रुपये है। भरथना में धान की 1121 और 1718 किस्म तीन हजार रुपये में है। जसवंतनगर मंडी में धान की पी-10 किस्म 3200 में और सुगंधा 2500 से लेकर 3000 रुपये क्विंटल है।
एसडीएम ने धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया
भरथना। आज से शुरू हो रही धान खरीद से पहले एसडीएम कुमार सत्यमजीत ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए खाद्य रसद विभाग के तीन राजकीय क्रय केंद्रों में व्यवस्था देखी। मौके पर मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी प्रेम कुमार सिंह, राजेश सिंह व जितेंद्र को अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें