फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विकास कॉलोनी से विकास लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकास कॉलोनी की करीब पांच हजार की आबादी सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है। ऊबड़-खाबड़ सड़कें, नालियां न होने से खाली प्लाटों में भरा पानी, गलियों में बल्लियों पर झूलते बिजली के तार इसकी पहचान बन गए हैं। नगर पालिका की ओर से इस ओर ध्यान न दिए जान से यहां के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

विकास कालोनी भाग दो की यह स्थिति तब है जब लोग पालिका को टैक्स दे रहे हैं। इसके बावजूद यहां के लोगों को जलभराव के बीच से निकलना पड़ रहा है। कुछ गलियों में सीमेंटेड पोल तो लगे हैं लेकिन ज्यादातर में बल्ब न लगे होने से रात में समस्या होती है। जिन जगहों पर पोल नहीं हैं वहां के लोग बास-बल्लियों के सहारे बिजली के तार घरों तक ले गए हैं।
कॉलोनी में रहने वाले दिनेश अग्निहोत्री, मिंटू अग्निहोत्री, मनोज दुबे, रामकिशन गुप्ता आदि ने बताया कि वह शुक्रवार को समस्या के संबंध में नगर पालिका गए थे। अवर अभियंता ने सोमवार को निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। अगर टीम नहीं आती है तो वह लोग जिलाधिकारी अवनीश राय से मिलकर समस्या बताएंगे।
विज्ञापन

नींव ढहने का सताता डर
कॉलोनी निवासी विपिन कुमार यादव ने बताया कि उनके घर के बगल में आसपास के घरों का पानी भर रहा है। जलभराव होने पर मकान की नींव को बचाने के लिए मिट्टी डलवानी पड़ी थी।
आठ साल से कॉलोनी में रहने वाले लालाराम ने बताया कि सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घरों का पानी खाली प्लाट में भर रहा है।
शैलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जब से रह रहे हैं, कोई विकास कार्य नहीं हुआ। चलने लायक सड़क तक नहीं है। नालियां न होने से पानी भर जाता है।
नीरज अग्निहोत्री ने बताया कि उनके घर के बगल में स्थित सड़क कच्ची है। इसमें पानी भरा रहता है। आने-जाने के लिए ईंटें डाल रखीं हैं।
कॉलोनी में जलनिकासी के लिए नाला न होना बड़ी समस्या है। बजट के कारण सड़कों का काम रुका है। समस्याओं को जल्द दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, सदर नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें