फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदी की उपचार के दौरान मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सेंट्रल जेल में दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी को उरई जेल से जुलाई में केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था। वह अस्थमा से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव सदपुरा निवासी ज्ञान सिंह (73) को दहेज हत्या के मामले में आठ साल की सजा हुई थी। उसे उरई जेल से जुलाई माह में सेंट्रल जेल भेजा गया था। वह अस्थमा के अलावा अन्य रोगों से पीड़ित था। हालत खराब रहने से जेल प्रशासन ने उसका सैफई मेडिकल कॉलेज में तीन बार इलाज कराया था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
जेल अधीक्षक डाॅ. रामधनी ने बताया कि ज्ञान सिंह को जुलाई माह में सेंट्रल जेल भेजा गया था। वह अस्थमा के साथ अन्य रोगों से पीड़ित था। उसे अगस्त माह में तीन बार सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा था। शनिवार की रात को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें