फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पत्नी ने नहीं दिए शराब के रुपये तो किया खुदकुशी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने नहीं दिए शराब के रुपये तो पति ने किया खुदकुशी का प्रयास क्रासर - पुलिस ने पहुंचकर बचाया, हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। एक युवक ने शराब के रुपये न मिलने पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और हिरासत में लेकर थाने ले आई।
चौबिया के गांव बीना निवासी पंकज (40) दोपहर करीब 11 पत्नी विनीता से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी ने मना कर दिया तो वह नाराज होकरकमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में पंकज ने फंदा लगाने का प्रयास किया। तभी विनीता ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस ने किसी तरह कमरा खुलवाकर उसे बचाया और थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चौबिया गोविंद हरी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को थाने लाया गया है। आत्महत्या के प्रयास की धाराओं में उसके खिलाफ कार्रवाी की जाएगी। आरोपी शराब का लती है। वह पत्नी से आत्महत्या की धमकी देकर पैसे मांग रहा था। न देने पर फंदा लगाने का प्रयास किया।
......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें