फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नगलापीर में डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

विज्ञापन
फोटो 27: गांव नगलापीर में मरीजों को दवा का वितरण करती स्वास्थ्य टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा ब्लॉक के नगलापीर गांव में डेंगू फैलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। श्यामवती (70) में डेंगू की पुष्टि के बाद सीएचसी उदी की टीम गांव पहुंची। टीम ने शिविर लगाकर 32 घरों की पड़ताल की। मच्छरों के पनपने वाले स्थानों का सोर्स रिडक्शन कराया गया। लार्वा खत्म करने के लिए एंटी-लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हुआ। बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की जा रही है। जरूरतमंदों को मौके पर निशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं। सीएचसी उदी अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया, गांव में लगातार कैंप लगाकर जांच हो रही है। मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव व आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें