फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा को नगर निगम और इकदिल को ब्लाक बनाने की मांग

Mon, 05 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजे छह प्रस्ताव, शहर के लाइन पार इलाके का चौड़ा नाला बनवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगर पालिका इटावा को नगर निगम बनवाने और इकदिल को ब्लाक बनाने की मांग करते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री को छह विकास के काम कराने का प्रस्ताव भेजे हैं। इनको स्वीकृति मिलने की भी उम्मीद है।
सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें जिले के छह प्रमुख कामों को कराने के प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें भरथना से सिंडौस तक सड़क का चौड़ीकरण कराने, नई इकदिल को ब्लॉक बनाने, शहर का लाइन पर एरिया के जल निकासी हेतु नया चौड़ा नाला बनवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बारिश से पहले शहर के लिए जलभराव की सबसे बड़ी समस्या बने मैनपुरी अंडरपास पर टिनशेड पड़वाने की आवश्कता बताई। उन्होंने बताया कि इसके बिना बारिश के दिनों में लोग काफी परेशान रहते हैं। शहरवासी तीन किलोमीटर घूमकर मैनपुरी रोड पर पहुंच पाते हैं। साथ ही उन्होंने शहर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद इटावा को नगर निगम बनाने की भी मांग की। इसमें इकदिल और बसरेहर कस्बे को जोड़ने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही जल्द से जल्द पचनद बांध परियोजना को भी पूरा कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह छहों प्रस्ताव पास होने के बाद जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मालगाड़ी के इंजन की टक्कर से मवेशी की मौत
भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास सोमवार की सुबह करीब सवा चार बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से एक गोवंश की कटकर मौत हो गई। इंजन से मवेशी टकराने पर मालगाड़ी के लोको पायलट से गाड़ी को रोककर इंजन की पड़ताल कर लगभग 10 मिनट बाद गाड़ी को गंतव्य की रवाना किया गया। इस दौरान पीछे आ रही पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन भी पांच मिनट रुककर रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें