इटावा। विधान परिषद (एमएलसी) खंड स्नातक निर्वाचन में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग कराने की मांग उठाई गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और सपा विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्र सौंपकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन और स्ट्रांग रूम में जमा होने तक कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। (संवाद)