फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुरी, संगम, लिंक व महानंदा के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोरोना काल के दौरान बंद की गई ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए युवाओं ने सोमवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर नवीन पोरवाल को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि मुरी, संगम, लिंक, महानंदा आदि ट्रेनों का ठहराव भरथना रेलवे स्टेशन पर कापी समय से बंद है जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेल मंत्री से कम से कम दो ट्रेनों का ठहराव भरथना स्टेशन पर किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर देवाशीष चौहान, बृजेश पोरवाल, दविंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, निशांत पोरवाल, संदीप शर्मा, शिवांग त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, अमित आर्या, डॉ. संकल्प दुबे, चंदन शर्मा, विशाल पोरवाल व रिशभ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें