याचिका दायर करके पुनर्मतगणना की मांग क्रासर - मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी रहे विवेक सिंह राठौर ने जिला जज कोर्ट की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। लखना नगर पंचायत के चुनाव में हुए मतदान और मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर निर्दलीय प्रत्याशी ने जिला जज के कोर्ट में नवनिर्वाचित चेयरमैन सहित सहित 10 अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें पुनर्मतगणना की मांग की है। इस मामले में सुनवाई के लिए जिला जज ने 24 जुलाई की तिथि नीयत की है।
लखना कस्बे के ठाकुरान मोहल्ला निवासी नगर पंचायत के निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे विवेक सिंह राठौर ने निकाय चुनाव के मतदान और बाद में 13 मई को हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला जज के कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल, भाजपा उम्मीदवार रहे ऋषभ शंकर शुक्ला, बसपा उम्मीदवार सतीश चंद्र वर्मा सहित दस अन्य उम्मीदवारों को पार्टी बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि लखना नगर पंचायत की मतगणना 13 मई को भरथना स्थित एसएबी इंटर कालेज में तीन टेबिलों पर हुई थी। इस मतगणना में जानबूझकर बेईमानी करके उनको हराने का काम किया गया। बताते चलें कि याचिकाकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सिंह निर्दलीय प्रत्याशी गणेशशंकर से 129 मतों से पराजित किया था।
-