फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हत्यारोपी को दिल्ली पुलिस ने लाकर की जांच पड़ताल

Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं 20 टॉपटेन अपराधी उदयबीर बाबा। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा (बकेवर)। दिल्ली में ट्रैवलर्स एजेंसी के एजेंट की हत्या के मामले में गिरफ्तार जिले के टॉप 10 अपराधी को रविवार को दिल्ली पुलिस यहां लेकर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद रात में ही पुलिस आरोपी को लेकर लौट गई।
सात फरवरी को दिल्ली में औरैया निवासी अखिलेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। वह ट्रैवलर्स एजेंसी में एजेंट था। दिल्ली पुलिस की जांच पड़ताल में बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बसी गांव के टॉप 10 अपराधी उदयवीर बाबा के हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते पिछले सप्ताह उदयवीर बाबा औरैया के अपने किसी पुराने मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर इटावा जेल में था।
विज्ञापन

उदयवीर के आत्मसमर्पण करने की जानकारी बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को हुई तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। इस पर दिल्ली पुलिस उक्त मामले में रिमांड बनवाकर इटावा जेल से उदयवीर को दिल्ली ले गई थी।
विवेचक इंस्पेक्टर सत्यवीर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा की बरामदगी के लिए उदयवीर को रविवार को यहां लेकर आए। तमंचा बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हत्या में जो तमंचा प्रयोग हुआ वह दूसरे आरोपी संजेश फौजी निवासी ग्राम मानपुरा थाना बकेवर के पास बताया गया। संजेश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन



उदयबीर बाबा के खिलाफ दर्ज हैं 45 मामले
उदयवीर यादव उर्फ बाबा के विरुद्ध इटावा, औरैया, कानपुर देहात जनपदों में 45 अपराधिक मामले दर्ज हैंं। वह बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बसी गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध हत्या, लूटपाट, डकैती, संगीन अपराधों शट गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि उदयवीर बाबा और उसके अन्य चार भाइयों के विरुद्ध भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें