इटावा। भोजन बनाते वक्त आग से झुलसी महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली एसआई विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि मेवातीटोला मोहल्ला निवासी ऊषा (35) पत्नी गौतम गत दो फरवरी को घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान में वह आग से जल गई। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई भेजा गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।