बसरेहर (इटावा)। सैफई के टिमरुआ गांव में बल्ब जलाते वक्त कटे हुए तार पर हाथ रख जाने से महिला की मौत हो गई।
टिमरुआ गांव निवासी किसान योगेंद्र की पत्नी गीता देवी (37) रविवार ने सुबह करीब छह बजे बल्ब जलाया। इसी दौरान उनका हाथ बिजली के कटे हुए तार पर पड़ गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। योगेंद्र ने बताया कि वह रविवार तड़के आलू बेचने के लिए मंडी चले गए थे। घर से उनके चाचा राधेश्याम का फोन आया कि उसकी पत्नी को करंट लग गया। घर पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई थी। चाचा राधेश्याम ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। सबसे बड़ी 17 वर्षीया डोली है।