फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। क्षेत्र के बवनपुरा गांव में दुकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता और भाई ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बवनपुरा गांव निवासी राहुल शाक्य (28) की घर से कुछ दूर टावर के पास परचून की दुकान है। राहुल की दुकान के बगल में ही भतीजे अंशुल की गुमटी है। इसमें आठ जनवरी की रात चोरी हो गई थी। इसके बाद से राहुल दुकान पर ही सोने लगा था। मंगलवार रात भी वह दुकान पर ही सोया था।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिता चंद्रभान दुकान पर पहुंचे तो शटर कुछ उठा था। उन्होंने शटर उठाया तो राहुल का शव पंखे से मफलर के सहारे फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम और सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पिता चंद्रभान शाक्य व भाई बृजेश ने आरोप लगाया कि राहुल की हत्या की गई है। दुकान के अंदर उल्टी पड़ी होने से उसे जहर देने और इसके बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि फंदे की गांठ बेटे की ठोड़ी पर थी। फांसी लगाने वाले व्यक्ति की आंखें खुली रहती हैं व जीभ भी निकल आती है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन

सैफई सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें