फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ले गए युवक का शव, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फर्जी आधार कार्ड दिखाकर रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव को ले जाने पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। असली परिजनों के थाने पहुंचने पर पुलिस को हकीकत की जानकारी हुई थी। इसके बाद एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में न्यू रेलवे कॉलोनी में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पास दो जनवरी को एक युवक का शव मिला था। ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट मैन श्रीकृष्ण ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था। चार जनवरी को सिविल लाइन क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी दीनदयाल ने आधार कार्ड दिखाकर शव की शिनाख्त पुत्र अतुल कुमार के रूप में की। इसके बाद फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया था।
सात जनवरी को औरैया जिले के अजीतमल थानाक्षेत्र के तेज का पुरवा गांव निवासी धर्मवीर राजपूत ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त अपने भाई सत्यवीर के रूप में की। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि सत्यवीर पुत्र रूपराम का ही शव था। पुलिस को पता चला कि शव को ले जाने वाले दीनदयाल व अभी कुमार ने मोबाइल नंबर और पता दोनों ही फर्जी लिखवाए थे। जो आधार कार्ड दिया गया वह भी फर्जी है। इस पूरी प्रक्रिया में दोनों का साथ देने वाले एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है, उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी को सौंपी गई थी। जांच के बाद दीनदयाल निवासी विकास कॉलोनी, अभी कुमार व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जी तरीके से शव को ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर वह लोग फर्जी तरीके से शव क्यों ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें