फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुकान में संदिग्ध हालात में मिला नौकर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सब्जी की दुकान में नौकर का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों में मातम छा गया। हालाकि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

कस्बे के बालूगंज मार्ग किनारे स्थित सब्जी की दुकान में गुरुवार तड़के दुकान में काम करने वाले रामबहादुर (40) निवासी गोपियागंज हाल निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर का शव पड़ा मिला। दुकानदार भूरे के दुकान पर पहुंचने पर राम बहादुर मृत मिला।
विज्ञापन

दुकानदार ने परिजनों को सूचना दी। पिता और परिजन मौके पर पहुंच गए और पुत्र का शव अपने साथ गांव ले गए। परिजन रोते बिलखते रहे। फिलहाल परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। पिता सेवानिवृत्त रेलकर्मी राम अवतार ने बताया कि पुत्र अविवाहित था। वह भरथना में सब्जी की दुकान परकाम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें