फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत पर मचान में लटका मिला ऑटो चालक का शव

Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के खाका बाग गांव के में घर से करीब 600 सौ मीटर दूर खेत पर ऑटो चालक का शव मचान में लगे बास पर गमछे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

खाका बाग गांव निवासी चंद्रभान उर्फ कुंदन सिंह (58) पुत्र लालाराम का शव शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर से 600 सौ मीटर दूरी पर खेत पर बने मचान में गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों से मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चंद्रभान के पुत्र ब्रजेश ने बताया कि उसके पिता ऑटो चालक थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। मृतक के पुत्र ने आशंका जताई है कि उसके पिता को फंदे पर लटकाया गया है। मृतक के चार पुत्र और दो पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रभान को सांस की बीमारी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें