फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घास लेने गए बुजुर्ग का शव जंगल में मिला

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28:::::जैसीराम। फाइल फोटो
विज्ञापन



शरीर पर घाव के निशान देखकर जंगली जानवर के हमले का अंदेशा





संवाद न्यूज एजेंसी



सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर घास लेने गए एक बुजुर्ग का शव जंगल में पड़ा मिला। घाव के निशानों को देखकर जंगली जानवर के हमले का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल कर रही है।



थाना क्षेत्र के ग्राम केलोखर निवासी अतवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे पिता जैसीराम (65) खेत पर जानवरों के लिए घास लेने गए हुए थे। शाम तक न लौटने पर खेतों के अलावा गांव में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग नहर की ओर गए तो उन्होंने जंगल में शव देखा। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। उनके शरीर घाव के निशान थे। लोगों ने किसी जंगली जानवर के हमले से मौत का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके शरीर पर घाव के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें