फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 07 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के डूंगरी गांव से थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात गांव से पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ पर ग्रामीणों ने फंदे पर अतुल कुमार (25) पुत्र सत्यनारायण को लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पिता का कहना है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने जमीन के विवाद में उसके पुत्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है। मृतक मजदूरी करता था और उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। जिससे एक साल का पुत्र भी है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें