फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नहर में लगातार दूसरे दिन मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। अर्धनिर्मित निचली गंग नहर के पुल के पास शुक्रवार सुबह एक और शव मिला। गुरुवार को भी इसी स्थान पर एक नग्न युवक का शव बरामद हुआ था। लगातार दूसरे दिन शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा। पुलिस उपाधीक्षक अभय नारायण राय ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है जिसने नीली कमीज और काली आधी पैंट पहन रखी थी। कोई पहचान पत्र न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है जिसे शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक राय ने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। क्षेत्र के लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें