बकेवर। कानपुर-आगरा हाईवे पर डीसीएम ने ट्रैक्टर-टाली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली पलट गई। दोनों चालक घायल हो गए। ट्राली में लदा धान फैलने से एक घंटे तक आगरा की ओर जाने वाली लेन पर जाम लगा रहा।
शुक्रवार सुबह औरैया के कंचनपुर्वा निवासी किसान अजय कुमार ट्रैक्टर-ट्राली से धान लेकर इटावा मंडी जा रहे था। टिलीटिला गांव के सामने पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली हाईवे पर ही पलट गई।
धान आगरा वाली लेन पर फैलने से ट्रैफिक बाधित हो गया।
सूचना पर चौकी इंचार्ज महेवा प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक अजय कुमार व डीसीएम चालक रमेश चंद्र निवासी गुड़खास का पुर्वा थाना कालपी जिला जालौन को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एनएचआई टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।