इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज धमाके के साथ डीसीएम में आग लग गई। आग की लपटें देख चालक और खलासी ने डीसीएम को रोक दिय। थोड़ी ही देर में पूरी डीसीएम आग की चपेट में आ गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के मनियामऊ गांव के सामने बुधवार देर रात फिरोजाबाद से कांच की बोतल लादकर कोलकाता जा रही डीसीएम के इंजन में तेज धमाके की आवाज के साथ आग लग गई। सैफई थाना क्षेत्र के अतिराजपुर गांव निवासी चालक मोहित व खलासी पुष्पेंद्र ने आग लगने के बाद डीसीएम रोककर नीचे उतर गए। कुछ ही देर में आग ने पूरे डीसीएम को अपनी चपेट में ले लिया। चालक मोहित ने बताया कि आग लगने से करीब डीसीएम और माल समेत करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने से डीसीएम पूरा जल गया।
हाईवे पर आग लगने से कानपुर जाने वाले मार्ग पर वाहन अपनी-अपनी जगह रुक गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। पुलिस ने डीसीएम को किनारे खड़ा कराकर यातायात सामान्य रूप से शुरू कराया।