फोटो- 23 स्कूल के पास लगी डीपी खराब। संवाद
डीपी खराब होने से गांव में छाया अंधेरा, ग्रामीण परेशान
इकदिल। गांव मड़ैया मुसावली में आठ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। इससे गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास डीपी रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ दिन पहले रखी गई। डीपी अगले 24 घंटे में ही खराब हो गई थी। बिजली के कर्मचारियों व अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की गई। मामला जैसे का तैसा ही बना रहा। इसके बाद पिछले दो पहले ग्रामीणों ने परेशान होकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीण महावीर सिंह, संजीव कुमार, हरि सिंह ,रामौतार, अमर सिंह आदि ने बताया कि पिछले आठ दिनों से डीपी खराब पड़ी हुई है। इससे से सप्लाई बंद है। इसके चलते पूरे गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। घरों में उजाले के लिए महिलाओं को चिमनी या तेल के दीयों का सहारा लेना पड़ता है। बिजली न हाेने से लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं होते ऐसे में मजबूर लोगों को दूसरे गांव जाकर मोबाइल चार्ज करते हैं। जेई संजय कौशल ने बताया कि ओवरलोड की वजह से डीपी फुंक गई है। जल्द ही उसे बदलवाया जाएगा। संवाद