महेवा। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला शुक्ल में साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को बार-बार पॉस मशीन खराब होने से सभी किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल सकी। गुुुुुुरुवार को समिति बंद होने के कारण शुक्रवार को सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंचे थे।
एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक बुवाई का समय होता है। इस समय क्षेत्र के मुकुटपुरा, लाखी, नगला शुक्ल में सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल की बुवाई डीएपी न मिलने के कारण नहीं हो पा रही है।
गुरुवार को सहकारी समिति में डीएपी पहुंची थी। जानकारी पर सैकड़ों किसान भी पहुंच गए लेकिन समिति पर ताला लटका मिला। वहीं शुक्रवार को भी किसानों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी बांटी गई।
निवाड़ीकला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र प्रभारी शिशुपाल ने बताया आज 200 बोरी के लगभग डीएपी का वितरण किया गया है।