बकेवर। सहकारी समिति पर डीएपी खाद के न आने से तमाम किसान रोजाना समिति के चक्कर लगा रहे हैं। सरसों की बुवाई के लिए परेशानी हो रही है।
खाद लेने आए नगला बनी के किसान दीपक, गुलाबपुरा के जमीदार सिंह, कुड़रिया के योगेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले तीन दिन से यह समस्या बनी हुई है।
खाद न मिलने के चलते खेत में नमी के कम होने से बुवाई में देरी हो रही है। सहकारी समिति बकेवर के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि खाद 15 टन डीएपी के लिए भुगतान किया जा चुका है। जो जल्द आ जाएगी। अब तक 60 टन खाद बांट चुके हैं।